Breaking News

किसान पथ पर रफ्तार ने ली युवक की जान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 21 अप्रैल। सरोजनीनगर इलाके में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक सरोजनीनगर के रनियापुर गांव के सामने किसान पथ पर करीब (35) वर्षीय युवक को शुक्रवार रात किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसके सिर पर वाहन गुजरने से शव क्षत विक्षत हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन शव क्षत विक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास कोई ऐसे कागजात भी नहीं मिले, जिससे कि उसकी पहचान कराई जा सके। मृतक नीले रंग की शर्ट और मटमैले रंग की पैंट पहने हुए था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES