Breaking News

शहीद पथ के पास समीक्षा अधिकारी की पत्नी की चेन लुटी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 21 अप्रैल। बिजनौर इलाके में शनिवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक समीक्षा अधिकारी की पत्नी (45) की बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। बाद में घटना की सूचना महिला ने पुलिस को दी। पुलिस महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
बिजनौर इलाके के औरंगाबाद स्थित गोमती एक्नलेव कॉलोनी निवासी व सचिवालय में समीक्षा अधिकारी प्रमोद गुप्ता के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 6 बजे उनकी पत्नी संगीता गुप्ता (45) घर से कुछ दूरी पर शहीद पथ के पास सर्विस रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रही थी। तभी इसी दौरान उधर से गुजर रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने संगीता के गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मारकर छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में इधर-उधर कांबिग की गई, लेकिन उनका कहीं कोई अता-पता नहीं लग सका। बाद में पुलिस ने प्रमोद गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Check Also

4 मई से फिर आंधी और बारिश का दौर

– गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, 40 किमी रफ्तार से चली आंधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES