Breaking News

राजभवन में हर्षोल्लास से मनाया गया राखी का त्यौहार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से परम शक्ति पीठ वात्सल्य ग्राम वृंदावन, मथुरा की 35 बेटियों ने 6 स्वयं सेवकों के साथ मुलाकात की और बच्चों ने राज्यपाल को राखी बांधी। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लखनऊ की ब्रह्म कुमारी राधा बहन ने अपने 5 अन्य ब्रह्म कुमारी के साथ राज्यपाल को राखी बांधी।
इसी क्रम में उम्मीद संस्था के 15 बच्चों व 7 पदाधिकारियों, साक्षी फाउण्डेशन कानपुर की सुश्री साक्षी विद्यार्थी, सुश्री गीता विद्यार्थी एवं कैप्टन एस0सी0 विद्यार्थी, सन्त विनोबा आश्रम वरतारा, शाहजहांपुर की विमला बहन व रमेश भईया को भी राज्यपाल ने राखी बांधी।
राज्यपाल ने प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डा0 सुधीर महादेव बोबडे सहित राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों व उनके 32 बच्चों को भी राखी बांधीं।

Check Also

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त, एलडीए के अल्टीमेटम के बचे पांच दिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES