Breaking News

पैथालॉजी घोटालों की मुख्यमंत्री जांच कराएं : अमिताभ ठाकुर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अगस्त। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में पिछले कुछ वर्षों से चल रहे पैथालॉजी घोटालों के संबंध में मुख्यमंत्री यूपी योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेज कर जाँच की मांग की है।
उन्होंने कहा कि ये घोटाले पोक्ट सर्विसेज कंपनी के सौरभ गर्ग और अभय अग्रवाल द्वारा उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ मिलकर किये जाने के आरोप हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश के कुछ अस्पतालों के लिए पैथालॉजी के मात्र तीन उपकरणों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निविदा की गयी थी, जिनकी आपूर्ति का क्रय आदेश पोक्ट सर्विसेज को मिला। यह उत्तर प्रदेश के कुछ ही अस्पतालों में आपूर्ति हेतु एक मात्रा अनुबंध था परन्तु 5 सितम्बर 2016 को फर्जीवाड़ा करके इस मात्रा अनुबंध को दर अनुबंध में बदल कर सौरभ गर्ग और अभय अग्रवाल की तीनो कंपनियों, पोक्ट सर्विसेज, हीडेलको मेडिकोर तथा अरोमा हेल्थकेयर को पूरे प्रदेश में समस्त अस्पतालों के लिए पैथालॉजी में इस्तेमाल होने वाले रीजेन्ट्स, जांच कीटों, पैथालॉजी केमिकल के सप्लाई के लिए वर्ष 2016 से 2024 तक के लिए दर अनुबंध कर दिया गया।
इतना ही नहीं, पूर्व अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद तथा उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की पूर्व प्रबंध निदेशिका कंचन वर्मा द्वारा इस दर अनुबंध को वर्ष 2020 में ही वर्ष 2024 से बढाकर वर्ष 2027 तक के लिए कर दिया गया है, जबकि उक्त अनुबंध को खत्म होने में चार वर्ष बाकी थे। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कही पर कोई सप्लाई नहीं किया जा रहा था, केवल सप्लाई के फर्जी बिल बनाकर पैसों की निकासी की जा रही थी।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इसी प्रकार से इस कंपनी को ज्यादातर पैथोलॉजी विषयक टेंडर गलत ढंग से दिए जाने के आरोप हैं. उन्होंने इनकी उच्चस्तरीय जाँच कर कार्यवाही की मांग की है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *