Breaking News

कैंसर की समय पर जांच, सही जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली से काफी हद तक बचाव संभव : पवन सिंह

– श्री कृष्ण दत्त एकेडमी में एनएसएस शिविर में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम व हेल्थ कैंप
 वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। श्री कृष्ण दत्त एकेडमी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गुरुवार को बरौली, खलीलाबाद तथा महाविद्यालय परिसर में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत के साथ हुई। इसके बाद स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग और चंदन हॉस्पिटल के सहभाग से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन सिंह ने उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कैंसर एक गंभीर बीमारी के रूप में सामने आ रही है, लेकिन समय पर जांच, सही जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि युवाओं और स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी है कि वे समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाएं और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम में चंदन हॉस्पिटल की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अंशिका मित्तल और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा ने कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और नशे से दूरी बनाकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इस दौरान हेल्थ वॉक का भी आयोजन किया गया और समाज सेवा व स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षक, स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Check Also

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी छेदी लाल गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। थाना महानगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES