Breaking News

रक्षाबंधन : मुझसे ज्यादा सिस्टर किसी की नहीं – खान सर

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
पटना 31 अगस्त। यूं तो रक्षाबंधन पर्व पर जाति कोई माने नहीं रखती है, पहले भी यह होता रहा है कि जब बहनों ने अपने मुस्लिम भाइयों को राखी बांधी है।
ऐसा ही एक अद्भुत और सुंदर वाक्या बिहार प्रदेश के जनपद पटना में देखने को मिला है, जहां एक कोचिंग इंस्टिट्यूट के अध्यापक खान सर को करीब 5 000 से ज्यादा लड़कियों ने राखी बांधी है। खान सर का कहना है कि उनकी कोई बहन नहीं है लेकिन अब उनसे ज्यादा किसी के पास भी इस दुनिया में बहने नहीं है। राखी बंधवाने के बाद खान सर ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया और भविष्य में सफल होने की दुआ की। खान सर ने कहा की पटना में जो लड़कियां आती हैं वह अब अकेली नहीं है उनको एक भाई मिल गया है, मेरे लिए यह गर्व की बात है।
बुधवार को जब खान सर अपने कोचिंग इंस्टिट्यूट पहुंचे तो उनको राखी बांधने के लिए उनके स्टूडेंट की भीड़ उमड़ पड़ी। एक साथ 10 – 10 लड़कियां उनको राखी बांध रही थी, यह सिलसिला कई घंटों तक चला।

Check Also

PRASHAD योजना से तीर्थ स्थलों का विकास, धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गुवाहाटी। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *