Breaking News

संवेदना, स्नेह और त्याग की प्रतिमूर्ति है मां, उनके स्वास्थ्य की देखभाल पूजा के समान- लोक सभा अध्यक्ष

– 17.13 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
बूंदी। सुपोषित सुपोषित माँ अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ किया। बूंदी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि यह अभियान मातृ शक्ति के सशक्तिकरण एवं गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए समर्पित है।
कार्यक्रम में बूंदी व तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात देते हुए श्री बिरला ने 17.13 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। बताते चलें कि सुपोषित माँ अभियान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन का रूप ले चुका है। यह अभियान मातृ शक्ति को जागरूक कर स्वस्थ और आत्मनिर्भर समाज की नींव रखने का प्रयास है। श्री बिरला ने कहा कि यदि माँ स्वस्थ होगी तो शिशु स्वस्थ होगा और स्वस्थ शिशु ही सशक्त समाज का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि माँ केवल जीवनदायिनी नहीं, बल्कि संवेदना, स्नेह और त्याग की प्रतिमूर्ति है। उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना किसी पूजा से कम नहीं है। समाज के हर जरूरतमंद परिवार की महिला तक पहुंचकर उन्हें सुपोषित बनाना हमारा लक्ष्य है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट भेंट कर अभियान की शुरुआत की।

Check Also

मंत्री के फरार बेटे पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बॉम्बे । बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES