Breaking News

हिंदू जागरण मंच अवध प्रांत के संयोजक अनुराग व सह संयोजक मनीष मनोनीत

– हिंदू नववर्ष को भव्य रूप से मनाने की बनी रणनीति, संगठन विस्तार पर जोर
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। हिंदू जागरण मंच अवध प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक में अवध प्रांत के संयोजक के रूप में अनुराग शुक्ला मनोनीत किए गए। बैठक में संगठन को मजबूती देने और हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में अनुराग शुक्ला के मनोनयन के बाद सह संयोजक मनीष श्रीवास्तव को बनाया गया। संयोजक बनाए जाने के बाद अनुराग शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन को मजबूत करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर और विश्वास में लेकर आगे बढ़ेंगे। अनुराग शुक्ला एवं मनीष श्रीवास्तव के मनोनयन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश बंसल ने हिंदू जागरण मंच के वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी और नव संवत्सर (हिंदू नववर्ष) को भव्य तरीके से मनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हिंदू संस्कृति और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएं। महिला सम्मान एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही, आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वावलंबन का कार्य किया जाएगा, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो सकें। संगठन ने यह भी निर्णय लिया कि समाज में बढ़ रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। संगठन नव संवत्सर, यानी हिंदू नववर्ष पर विशाल कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करेगा ताकि हिंदू समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति अधिक जागरूक हो सके।
बैठक में संगठन के विजय बहादुर सिंह, मनीष श्रीवास्तव, रुचि सिंह, बाबू भाई कृष्ण कुमार मिश्रा, अमृतेश कुमार, मृत्युंजय, सुनील अग्रवाल, अनिल चैबे, दिनेश, विकास कुमार, अभिषेक शरन, भानू सिंह और रचित, अनुज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES