Breaking News

नाबालिग लडकी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। थाना महानगर पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ पीडिता/ अपहृता को सकुशल बरामद किया गया ।
इंस्पेक्टर महानगर ने बताया कि थाना महानगर पर दिनांक 03 मार्च को वादिनी मुकदमा द्वारा सूचना दी गयी कि वादिनी की नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये कही चली गयी है जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उ0नि0 दिलशाद चैधरी एवं उनकी टीम द्वारा दौराने विवेचना ज्ञात हुआ कि वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर शादी करने के लिये अभियुक्त करन तिवारी पुत्र रामानन्द तिवारी निवासी- छिछाई मधवापुर थाना सदना जनपद सीतापुर भगा ले गया है। अभियुक्त करन तिवारी उपरोक्त को थाना महानगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा पीडिता/ गुमशुदा को सकुशल बरामद किया गया तथा अभियोग में धारा 87 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
करन तिवारी पुत्र रामानन्द तिवारी निवासी- छिछाई मधवापुर थाना सदना जनपद सीतापुर, उम्र 19 वर्ष

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES