Breaking News

जिला पंचायत सदस्य सुनीता चैधरी समर्थकों सहित कांग्रेसी हुई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधार में आस्था जताते हुए जनपद सीतापुर से जिला पंचायत सदस्य सुनीता चैधरी ने अपने समर्थकों के साथ आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सुनीता चैधरी के साथ आए हुए सभी लोगों के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर तथा पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर पार्टी में शामिल कराया।
इस अवसर पर सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद राकेश राठौर, सांसद तनुज पुनिया, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, विश्वविजय सिंह, दिनेश सिंह, अनिल यादव, आदि मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में से डॉ0 राम प्रकाश, राजकुमार, अशोक कुमार, रिजवान अहमद, मयंक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Check Also

लखनऊ अग्निकांड पर Dy.CM ने जताया गहरा शोक, अनिल दुबे ने दोषियों की जवाबदेही तय करने की उठाई मांग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES