Breaking News

भाजपा की घुटन भरी सरकार से मुक्ति के लिए 2022 में समाजवादी सरकार का आगमन आवश्यक – अखिलेश

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 01 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जनता भय और दहशत में जीने को मजबूर है। कारोबारी डरे हुए हैं। महिलाओं के साथ बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में जंगलराज ला दिया है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को पूरी तरह अराजकता की आग में झोंक दिया है।
अयोध्या में पंजाब नेशनल बैंक की महिला अधिकारी की आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट में जिस प्रकार पुलिस के लोगों पर सीधा आरोप है वो उत्तर प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था का कड़वा सच है। इसमें सीधे एक उच्च पुलिस अधिकारी का नाम आना बेहद गम्भीर मुद्दा है। ऐसी घटनाओं की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। अमरोहा में दुष्कर्म की षिकार नाबालिग पीड़िता की हत्या का मामला बेहद गम्भीर, दुःखद व शर्मनाक है। यही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में है।
उत्तर प्रदेश की जनता पिछली समाजवादी सरकार के कार्यकाल की बेहतरी के लिए डायल 100 और महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 की स्थापना की गयी थी। पुलिस विभाग को तकनीकी रूप से दक्ष करने के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया था। भाजपा सरकार ने उसे अवरुद्ध कर दिया। भाजपा सरकार की विदाई का समय अब मात्र चार माह ही शेष है। भाजपा सरकार के हटने से ही राज्य की जनता चैन से रह पायेगी। उत्तर प्रदेश में खुशहाली और कानून का राज स्थापित करने के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है। भाजपा की घुटन भरी सरकार से मुक्ति के लिए 2022 में समाजवादी सरकार का आगमन आवश्यक है।

Check Also

अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES