Breaking News

गोरखपुर में दिवंगत अधिवक्ताओं के घर पहुंचे अजय राय, परिजनों को बंधाया ढांढस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर / लखनऊ। राप्ती नदी स्थित अंतिम संस्कार स्थल पर गुंबद गिरने से दो अधिवक्ताओं की हुई मौत के बाद कांग्रेस ने शोक जताया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे और हादसे में जान गंवाने वाले अधिवक्ताओं के स्वजन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
अजय राय सबसे पहले शांतिनगर कॉलोनी, शाहपुर स्थित दिवंगत अधिवक्ता संजय सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद वह राप्ती नगर फेज-4, स्पोर्ट्स कॉलेज के पीछे रहने वाले अधिवक्ता आलोक अस्थाना के आवास पहुंचे। उन्होंने स्वजन से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
अजय राय ने कहा कि दोनों अधिवक्ताओं की असमय मृत्यु बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान गोरखपुर के स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि राप्ती नदी स्थित अंतिम संस्कार स्थल पर गुंबद गिरने की घटना में दो अधिवक्ताओं की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से घटना को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Check Also

आशुतोष ब्रह्मचारी पर दर्ज पॉक्सो मुकदमे का दायरा बढ़ेगा, कोर्ट ने व्यापक जांच के दिए आदेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार प्रयागराज। आशुतोष ब्रह्मचारी पर नाबालिगों के कथित यौन शोषण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES