Breaking News

अखिलेश यादव ने बिहार में चलाई चुनावी बयार, कहा – महागठबंधन बनाएगा नया बिहार

– बिहार का यह चुनाव देश के भविष्य और युवाओं के रोजगार का चुनाव है : अखिलेश यादव
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
पटना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चार विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने पूर्वी चम्पारण के कल्यानपुर, सिवान के रघुनाथपुर, महराजगंज और कैमूर के भभुआ में आयोजित सभाओं में राजद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और अब महागठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का “बंडलराज” खत्म होगा और भ्रष्टाचार, झूठ व लूट पर जनता की मुहर नहीं लगेगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने किसानों और युवाओं से झूठे वादे किए और नौकरी देने के बजाय महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे तब युवाओं को नौकरियाँ मिल रही थीं, जिससे भाजपा घबरा गई और साजिश कर सरकार गिरा दी। इस बार जनता नौकरी बनाम भाजपा के झूठ के मुद्दे पर मतदान करेगी।
अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार को नौकरी, महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह, गैस सिलेंडर ₹500 में, जीविका बहनों को ₹30,000 महीना और 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
उन्होंने भाजपा पर नाम बदलने और भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि “गोरखपुर में गोरखधंधा चरम पर है।” उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाकर विकास का मॉडल दिया, जबकि भाजपा सिर्फ नकल और प्रचार करती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार का यह चुनाव देश के भविष्य और युवाओं के रोजगार का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार और 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर दोनों राज्य विकास और रोजगार की दिशा में नया इतिहास रचेंगे।

 

Check Also

मंत्री के फरार बेटे पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बॉम्बे । बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES