Breaking News

इस्कॉन लखनऊ में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महा महोत्सव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में रविवार को शहर भर से आए भक्तों ने नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव धूमधाम से मनाया। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा भगवान नरसिंह शिला का प्रथम अभिषेक एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात मंदिर के भक्तों द्वारा मधुर हरिनाम संकीर्तन, नरसिंह कवच पाठ एवं नरसिंह आरती की गई।
अपरिमेय श्याम प्रभु ने सभी भक्तों को नरसिंह भगवान की कथा सुनाते हुए बताया कि नरसिंह भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक हैं, नरसिंह भगवान अपने भक्त प्रहलाद की बात को सच करने के लिए हिरण्यकश्यप के प्रहार से भगवान अर्द्धमनुष्य व अर्द्धसिंह का शरीर धारण करके खंबे से प्रकट होते हैं और ब्रम्हा के द्वारा दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यप को दिए गए सभी वरदानों की शर्तों को पूरा करते हुए उसका वध करते हैं एवं भक्त प्रहलाद की भक्ति से भगवान उसके क्रूर पिता सहित उसकी 21 पीढ़ियों का उद्धार कर देते हैं।
अपरिमेय श्याम प्रभु ने बताया कि प्रहलाद से हमें बचपन से ही भक्ति करने की शिक्षा लेनी चाहिए और यदि कोई भक्त ईश्वर की प्रेम पूर्ण भक्ति करता है तो उसका फल उसकी 21 पीढ़ियों को मिलता है। अंत में अपरिमेय श्याम प्रभु ने बताया कि हमें भगवान नरसिंह तथा भक्त प्रहलाद की कथा से प्रेरणा लेकर भगवान की नवधा भक्ति करना चाहिए, जिससे मनुष्य जीवन सफल हो सके। अपरिमेय श्याम प्रभु ने सभी भक्तों को अधिक से अधिक हरिनाम व श्रीमद भगवत गीता का स्वाध्याय करने के लिए प्रेरित किया। अंत मे सभी भक्तों को एकादशी प्रसाद वितरण किया गया।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES