Breaking News

इग्नू का अड़तीसवाँ दीक्षान्त समारोह सम्पन्न, गोल्ड मेडल पर छात्रो के खिल उठे चेहरे

– जीवन की कठिनाइयों का समाधान छात्रों को अपने अर्जित ज्ञान से करना होगा: डॉ० अमर पाल सिंह, कुलपति
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का अड़तीसवीं दीक्षान्त समारोह बुधवार को जोनल आफिस वृन्दावन योजना में सम्पन्न हुआ। जहाँ पर परास्नातक एवं स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से उपाधि प्रदान की गयी। वही विद्यार्थियों को अपने विषय में सर्वोत्तम आंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल पाने वाले छात्रों के चेहरे खिल उठे। मुख्य समारोह इग्नू मुख्यालय मैदानगढ़ी, नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जहाँ धर्मेन्द प्रधान, माननीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार, मुख्य अतिथि एवं प्रो० वन कुमार सिंह, निदेशक, भारतीय प्रबन्ध संस्थान, तिरुचिरापल्ली, विशिष्ट अतिथि रहे।
इग्नू का अड़तीसवाँ दीक्षान्त समारोह 39 क्षेत्रीय केन्द्रों पर सनानान्तर दीक्षान्त समारोह आयोजित किया गया। लखनऊ में यह कार्यक्रम इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के सभागार में आयोजित किया गया।
पॉच विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक:
इस बार क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 05 विद्यार्थियों को अपने विषय में सर्वोत्तम अक प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। अनिमेष बरूआ को राजनीति विज्ञान में परास्नातक। निधि अग्रवाल को व्यावसायिक प्रबन्धन में स्नातक। सना फातिमा को उर्दू में परास्नातक विषय में स्वर्ण पदक, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ पर प्रदान किये गये एवं अन्य 02 विद्यार्थियों ने मुख्यालय में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
पूजा भरद्वाज बीकाम जे एव शिवांश समेत 351 अर्ह विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से उपाधि भी प्रदान की गयी। उपाधि पाकर छात्रों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई।
     क्षेत्रीय केन्द्र के समारोह में प्रो० (डॉ०) अमर पाल सिंह, कुलपति, डॉ० राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ विशिष्ठ अतिथि थे, जिन्होनें इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ के अर्ह विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं डिग्री प्रदान की। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ० अनिल कुमार मिश्र ने क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ की प्रगति आख्या में कहा कि इग्नू अपनी विशेषताओं के कारण आज विश्व का सबसे बडा विश्वविद्यालय है और हाल में ही इसे एनआईआरएफ रैकिंग में दूरस्थ विश्वविद्यालय की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होनें बताया कि इग्नू की स्थापना का उद्देश्य उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों के द्वार तक ले जाकर उम्र, धर्म, क्षेत्र और लिंग बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए उच्च शिक्षा को सुलभ कराना है। डॉ० मिश्र ने पिछले एक वर्ष में किए गये, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ के प्रयासों का वृत्तान्त प्रस्तुत किया। उन्होने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से विश्वविद्यालय समाज के वंचित लोगों को शिक्षा द्वारा विकास की मुख्य धारा से जोडने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षार्थियों को क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षित करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा स्वयंप्रभा टी०वी० चैनल के माध्यम से परामर्श कक्षायें आयोजित की जा रही है। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ द्वारा हिन्दी भाषा में इन परामर्श कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
प्रो० (डॉ०) अमर पाल सिंह ने अपने दीक्षान्त भाषण में उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उपाधि प्राप्त करने के पश्चात् विद्यार्थियों के पास रोजगार एवं उद्यम के अनेक अवसर प्राप्त होगे परन्तु साथ साथ नई चुनौतियां तथा सामाजिक एवं आर्थिक जटिलतायें भी आयेंगी जिनका समाधान छात्रों को अपने अर्जित ज्ञान तथा अनुभव के आधार पर करना होगा। उन्होने इग्नू द्वारा सुविधाहीन शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षा द्वारा विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को क्षेत्रीय भाषा में शिक्षित करने का जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है। उन्होंनें कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) में विश्व स्तरीय उच्च शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए आवश्यक पांच मूलभूत स्तंभों को सूचीबद्ध किया गया है।
डॉ० रीना कुमारी, उपनिदेशक ने दीक्षान्त समारोह में उपस्थित विशिष्ठ अतिथि, विभिन्न इग्नू अध्ययन केन्द्रों के समन्वयक, सह -समन्वयक, समस्त उपाधि धारकों, मीडिया प्रभारियों एवं क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों का स्वागत किया। डॉ० जय प्रकाश वर्मा, उपनिदेशक ने विशिष्ठ अतिथि प्रो०अमर पाल सिंह की उपलब्धियों एवं विश्वविद्यालय प्रबन्धन में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। संचालन डॉ० अनामिका सिन्हा, उपनिदेशक द्वारा ओर प्रबंधन सहायक डॉ० निशिथ नागर, कुलसचिव द्वारा किया गया। डॉ० कीर्ति विक्रम सिंह, उपनिदेशक ने सभी का धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Check Also

कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, युवाओं को मिलेगा फ्यूचर-रेडी प्रशिक्षण : कपिल देव अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES