Breaking News

मुख्यमंत्री ने बदायूं में तोहफों की झड़ी लगायी, 359 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बदायूं 9 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बदायूं में लगभग 1328 करोड़ रुपये की कुल लागत की 359 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाभी, चेक, स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र एवं प्रोत्साहन सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद बदायूं में 700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्युत सबस्टेशन का लोकार्पण किया गया है। इस विद्युत सबस्टेशन के माध्यम से जनपद में विद्युत की अनवरत आपूर्ति की जा सकेगी। प्रदेश सरकार की मंशा है कि शिलान्यास की गई विकास परियोजनाएं गुणवत्ता के मानक को बनाये रखते हुए समयबद्ध ढंग से पूरी हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए देश की 130 करोड़ जनता ही उनका परिवार है। वर्तमान प्रदेश सरकार के लिए भी राज्य की 25 करोड़ की आबादी ही परिवार है। इस 25 करोड़ की आबादी की सेवा हेतु शासन की योजना को उन तक पहंुचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद अयोध्या प्रदेश की एक सांस्कृतिक पहचान है। दीपोत्सव के माध्यम से अयोध्या ने देश व दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास का माहौल है। भौतिक विकास का माध्यम ही प्रदेश के आमजनमानस के जीवन में परिवर्तन का कारक बनेगा। वर्तमान सरकार ने प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन लाने तथा विकास कार्याें को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बी0एल0 वर्मा, खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

तंत्र द्वारा धनवर्षा का लालच देकर युवक-युवतियों का यौन शोषण करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 14 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में धनवर्षा का लालच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A