Breaking News

भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया, मंत्री को पार्टी के प्रचार से फुरसत ही नहीं : अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। पूरा प्रदेश डेंगू, मलेरिया, टाइफाईड और अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में है। प्रदेश में हर दिन सैकड़ों मरीज डेंगू के शिकार हो रहे हैं। राजधानी लखनऊ में ही पिछले एक पखवाड़े से हर दिन लगभग दो दर्जन मरीज मिल रहे हैं।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में डेंगू बुखार जानलेवा हो गया। लखनऊ में दो मरीजों की मौत हो गयी। लोगों में दहशत है। प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी स्थिति भयावह है। विभिन्न जिलों में बुखार से बड़ी संख्या में मरीजों की जान जा रही है। सब कुछ जानते हुए भी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। लोगों के इलाज के लिए अस्पतालों में जरूरी इंतजाम नहीं है। डॉक्टर और बेड नहीं है। राजधानी लखनऊ तक में फागिंग की सुचारू व्यवस्था नहीं है। फागिंग मशीने कबाड़ में पड़ी है। फागिंग न होने से शहरों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री को पार्टी के प्रचार से फुरसत ही नहीं है कि जनता के बारे में सोंचे। सरकारी अस्पतालों में इलाज में तमाम दुश्वारियां आ रही है। जनता को अब बस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का ही इंतजार है जब वह अपने वोट से भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES