Breaking News

केजीएमयू को मिले 25 व्हील चेयर्स

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक शरद स. चांडक द्वारा “कार्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत” मरीजों के उपयोगार्थ 25 व्हील चेयर्स भेंट की गयी।
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 सोनिया नित्यानंद ने मुख्य महाप्रबंधक शरद स. चांडक व् भारतीय स्टेट बैंक को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही साथ उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सहयोग के0जी0एम्0यू0 के रोगियों के उपचार में और उन्नति प्रदान करेगा , हर वह रोगी जो इस संस्था की मदद से जीवन प्राप्त करेगा वह भी दुआ देगा।
इस अवसर पर प्रो0 विनीत शर्मा, प्रति कुलपति, कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रो0संदीप भट्टाचार्य डीन एकेडेमिक प्रो0अमिता जैन, एम् एस डा0 डी. हिमांशु किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Check Also

भारतीय ज्ञान प्रणाली से दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर मंथन, राष्ट्रीय सम्मेलन में समावेशी शिक्षा पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान और वैभव प्रकाश विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES