Breaking News

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई दी

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 दिसंबर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने क्रिसमस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई दी है और उनके निरोग एवं स्वस्थ्यमय जीवन की कामना की है।
क्रिसमस के अवसर पर राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्रभु यीशु ने असहाय और पीड़ित मानवता को प्रेम, करूणा और अटूट संकल्प शक्ति का जो सन्देश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। प्रभु यीशु की शिक्षाओं पर चलकर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना का तीसरा चरण ओमीक्रोन के रूप में प्रारम्भ हो चुका है। इसलिए बचाव एवं सुरक्षा के लिए कोविड नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करते हुए पर्व को मनाएं।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *