Breaking News

सपा का समर्थन देख भाजपा नेतृत्व बौखलाया – अखिलेश

-भाजपा ने खुद अपने संकल्प पत्र को ही कूड़े के ढेर में फेंक दिया – अखिलेश
वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 दिसंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब और विपक्ष में बढ़ती स्वीकार्यता के चलते भाजपा खेमें में खलबली मची हुई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जमीन खिसक चुकी है यह सच सभी को दिखाई पड़ने लगा है। हार के डर से भाजपा नेतृत्व बौखलाया हुआ है। इससे वह अब साजिशों पर उतर आई है। सीबीआई, ईडी, आईटी, का ही अब उसे सहारा रह गया है क्योंकि जनता ने तो उसे पहले से ही खारिज कर दिया है।
भाजपा अपना जनसमर्थन खोने से डरी है इसलिए तथ्यहीन झूठे और भ्रामक प्रचार की आड़ में राजनीति करना चाहती है। भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में जनहित का कोई काम नहीं किया। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। अस्पतालों का शिलान्यास और लोकार्पण कर दिया पर उनमें चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं की। एम्बूलेंस सेवा 108, महिलाओं के लिए 102 सेवा और 1090 वूमेन पावर लाइन सब बर्बाद कर दी गई। कोरोना काल में भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के फलस्वरूप हजारों लोगों की मौत अस्पतालों में इलाज, दवा, आक्सीजन के अभाव में हो गई।
भाजपा कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। सन् 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर अपना हिसाब चुकता कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES