Breaking News

चुनाव आते ही सरकार को गोवर्धन और पशुधन का ख्याल आया – अजय कुमार लल्लू

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 दिसंबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले पौने 5 साल में उत्तर प्रदेश की गौशालाओं में गायों पर हो रहे अत्याचार पर मौन साधे रही योगी सरकार। मोदी सरकार ने भी इस दिशा पर कोई काम नहीं किया और ना ही कभी गाय का नाम लिया। अब जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आए हैं तो मोदी जी को गोवर्धन और पशुधन का ख्याल आया है। मोदी जी जनता को बता रहे हैं कि गाय पूजनीय होती है। यह कौन नहीं जानता? मोदी जी को बताना चाहिए की गौशालाओं में गायों की बदहाली के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने क्या किया है ?
एक जानवर पर योगी सरकार ने महज 30 रूपये आवंटित किए। 30 रूपये में जानवर को भूसा, हरा चारा, गुड़, चना और उनके स्वास्थय की देखभाल की व्यवस्था करा पाना कठिन है। उस 30 रू में भी खूब भ्रष्टाचार हो रहा है। जानवरों की फर्जी संख्या दिखाकर ज्यादा बिल बनाया जाता है। जानवरों को खराब अनाज और चारा दिया जाता है, जिसकी वजह से जानवर मर जाते हैं। मृत जानवर को उठाया नहीं जाता। आवारा कुत्ते कमजोर जानवरों को जीवित रहते ही खाने लगते हैं। पशु डॉक्टर फीस तो लेते हैं, मगर जानवरों को देखने नहीं जाते। गौशालाओं के बजट में गायों का ख्याल कम और भ्रष्टाचार पर ज्यादा ध्यान है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई बार गायों की बदहाली के मुद्दे को मजबूती से उठाया। आज जब प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पशुधन के लिए छत्तीसगढ़ मॉडल लागू करने की बात कर रही हैं। अब मोदी जी और योगी जी को भी गाय की याद आने लगी। मगर अब देर हो चुकी है।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES