Breaking News

डिमना लेक के किनारे चला स्वच्छता अभियान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/धनंजय कुमार

जमशेदपुर 31 अक्टूबर। ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल एवं प्रकाश सेवा संस्थान जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन एवं इन्दिरा गांधी के शहादत दिवस पर रविवार को डिमना लेक में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
ज्ञान गंगा स्कूल के संचालक मधुकर कुमार एवं प्रकाश सेवा संस्थान के संस्थापक आर एन मिश्रा ने कहा कि आजादी के 75 वां साल पूरा होने पर देश में भारत का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर रविवार के दिन 31 अक्टूबर को क्लीन इंडिया के तहत डिमना लेक के किनारे साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया दिया जा रहा है।
अभियान में मधुकर कुमार , आर एन मिश्रा , धनन्जय , राम जतन ठाकुर , एस एन नायक के अलावा ज्ञान गंगा स्कूल के शिक्षक व छात्रों ने सार्थक भूमिका निभाते हुए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Check Also

PRASHAD योजना से तीर्थ स्थलों का विकास, धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गुवाहाटी। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *