Breaking News

किसानों की आय दुगनी करने वाली सरकार ने महंगाई को दुगुना कर दिया – सुनील सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अक्टूबर। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने महंगाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आज जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है। सरकार ने आंखें मूंद रखी हैं। आम आदमी लाचार है और सरकार से आस लगाए हुए है कि वह कुछ करेगी, वहीं सरकार सिर्फ जनता को झूठे आंकड़े देने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। उसकी नीतियों से महंगाई बढ़ रही है और वह खुद भी आए दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर और अपनी इस करनी को देश के आर्थिक विकास के लिए जरूरी बताकर आम आदमी के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।
सिंह ने यह आरोप लगाया है की सरकार का काम चुनाव जीतना ही लक्ष्य है। अब महंगाई नियंत्रण सरकार का प्राथमिक विषय नहीं है। सरकारों का मुख्य उद्देश्य अब चुनाव जीतकर अपनी दलीय स्थिति मजबूत करना है। चुनावों में अनाप – शनाप खर्च है। उद्योगपतियों को मनमानी छूट दी जाती है, हाथ खोलकर सरकारी खर्चे किए जाते हैं, आधुनिकीकरण के नाम पर बड़ी-बड़ी योजनाओं पर पानी की तरह पैसा बहाया जाएगा। सिंह ने कहा कि सरकार जनता के साथ खुली लूट मचाएं हुए है।
भाजपा पेट्रोल-डीजल को सस्ता करने का वादा कर सत्ता में आई। फिर भी पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स वसूला जा रहा है। यह जनता के साथ धोखा ओर खुली लूट है। सरकार महंगाई की बढ़ती मार नहीं रोक रही है, जिससे आमजन अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। लोगो का महंगाई से हाल बुरा हाल है।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES