Breaking News

आम आदमी नहीं, इस वर्ग ने दबा रखे थे सबसे ज्‍यादा 2000 रुपये के नोट

अजय कुमार वर्मा
नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 के नोटों को चलन से बाहर कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने 2 हजार रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया। जिसके बाद लोगों ने बैंक नोट जमा करना शुरू कर दिया है। 2,000 रुपये के ज्‍यादातर करेंसी नोट अब बैंकों में वापस आ चुके हैं। बाजार में जारी किए गए कुल नोटों में से 88 फीसदी वापस बैंकों में आ चुके हैं। खास बात यह है कि 2,000 रुपये के नोट आम आदमी की बजाय बिजनेसमैन ने ज्‍यादा जमा और एक्‍सचेंज कराएं हैं। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 19 मई को भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के करेंसी नोट्स को वापस लेने का ऐलान किया था. 2000 रुपये के बैंकों को मिले कुल नोट्स में से 87 फीसदी डिपॉजिट के जरिए आए हैं, जबकि 13 फीसदी एक्सचेंज के जरिए आए हैं. देश के सबसे बड़े बैंक SBI में 2,000 रुपये के सबसे ज्‍यादा नोट आए हैं। 14,000 करोड़ रुपये मूल्य के नोट एसबीआई में जमा कराए गए हैं।

Check Also

पहले प्रकाशित आंकड़ों से आगे बढ़ेगा ब्रिक्स, लखनऊ में होगी सांख्यिकी प्रमुखों की बैठक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES