Breaking News

नगर निगम : G.I.S. समाधान दिवस पर 233 आपत्तियों का निस्तारण

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ नगर में स्थित भवनों के जी.आई.एस. सर्वे में किए गए कर निर्धारण के विरुद्ध आपत्तियों के निराकरण हेतु आज दिनांक 24.05.2024 (शुक्रवार) को जी.आई.एस. समाधान दिवस का आयोजन लखनऊ नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकीनाथ हॉल में किया गया। समाधान दिवस में भवन स्वामियों से जी.आई.एस. द्वारा किए गए कर निर्धारण के विरुद्ध लिखित आपत्तियां साक्ष्य व भवन की वर्तमान फोटो सहित आमंत्रित की गई थी। उक्त जी.आई.एस. समाधान दिवस में नगर आयुक्त, सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक व कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ G.I.S. सर्वे की टीम मौजूद रही।
आज के समाधान दिवस में जोनवार 233 आपत्तियां प्राप्त हुई जिसमें से सभी 233 आपत्तियों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। G.I.S. समाधान दिवस में नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह द्वारा अध्यक्षता करते हुए सभी भवनस्वामियों की शिकायतो को सुना गया एवं सभी जोनल अधिकारियों को शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिये गये।
नगर आयुक्त द्वारा समस्त नागरिको से अपील की गयी है कि भवनस्वामी अपनी आपत्तियां निस्तारित कराने हेतु स्वयं जी.आई.एस. समाधान में उपस्थित हो। नगर आयुक्त द्वारा कहा गया कि उक्त जी.आई.एस. समाधान दिवस प्रत्येक शुक्रवार का आयोजित करते हुए जी.आई.एस. के सभी प्रकरणो का निस्तारण कराये जाने तक जारी रखा जायेगा।

Check Also

पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर आन्दोलन का आगाज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। पुरानी पेश्ंान योजना की बहाली के चलाये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES