– मस्जिद अजहर अली, इंसाफ नगर, में रोजा इफ्तार मेें हजारों लोगों ने शिरकत कर इतिहास रचा: मुर्तजा अली
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। रमजान माह में ज्यों ज्यों ईद करीब आती जा रही है, शहर में जगह जगह रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन पूरे जोश खरोश के साथ हो रहा है।
मस्जिद अजहर अली, इंसाफ नगर, इंदिरा नगर, लखनऊ में मस्जिद कमेटी द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें शहर के तमाम सम्मानित रोजा दारों, उलमाओं, बुद्धिजीवियों, सियासी रहनुमाओं, पत्रकारों सहित हजारों लोगों ने शिरकत की।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, राष्ट्रीय लोकदल के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल सहित मस्जिद के सदर खालिद इस्लाम व जनरल सेक्रेटरी मुर्तजा अली सिद्दीकी, संयोजक शेख अफजाल अहमद, मोहम्मद आमिर किदवई, मोइन अहमद सिद्दीकी, डॉक्टर अख्तर सिद्दीकी, अब्दुल अहमद, जावेद सिद्दीकी, शाहिद सिद्दीकी, फहद अफजल, मोहम्मद कैफ, भोलू सिद्दीकी, तबीर अहमद सिद्दीकी, इमरान सिद्दीकी, महिला विंग की अध्यक्ष हलीमा अजीम नौशाबा खान मौज़ूद रहे।
इफतार के उपरांत इमाम मोहम्मद सालेह, कुदरत उल्ला खान मोहम्मद जुबेर नसीबुद्दीन सिद्दीकी द्वारा नमाज अदा कराई गई। नमाज के उपरांत सदर खालिद इस्लाम, मुर्तजा अली एवं संयोजक शेख अफजाल अहमद द्वारा मुख्य अतिथि जनाब शिवपाल यादव को शाल उढाकर सम्मानित किया गया। शिवपाल यादव द्वारा जरूरतमंद बच्चों को ईद के तोहफे के रूप में सेंवई शक्कर मेवा तथा कपड़े सहित राशन किट भी वितरित गए।
जनरल सेक्रेटरी मुर्तजा अली ने पत्रकारों को बताया कि मस्जिद अजहर अली की ओर से शहर की यह सबसे बड़ी इफतार पार्टी है। इफतार पार्टी का उद्देश्य जहां सभी रोजेदारों को बिना किसी भेदभाव के एक साथ बिठाया जाता है, वहीं हिंदू व सिख भाइयों प्रेम प्रकाश वर्मा, मुरलीधर आहूजा, पूर्व मंत्री हरपाल सिंह जगी, प्रदीप सिंह बाबू, विनु शुक्ला, एडवो0 राजेश्वर मिश्रा आदि के मौजूदगी में भाईचारे को मजबूत करते हैं। मस्जिद कमेटी अपने सीमित संसाधनों के बावजूद गरीबों और यतीम बच्चों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। अंत में संयोजक शेख अफजाल अहमद ने सबका शुक्रिया अदा कर इफतार पार्टी का समापन किया।