Breaking News

यूपी टेक्स-2026 के जरिए वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार, तकनीकी व रक्षा वस्त्रों पर सरकार का फोकस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख वस्त्र एवं परिधान विनिर्माण केंद्र बनाने की योगी सरकार की मुहिम को यूपी टेक्स-2026 के माध्यम से नई मजबूती मिली। राजधानी में आयोजित दो दिवसीय आयोजन का बुधवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि रहे, जबकि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की उपस्थिति रही। इस दौरान निवेशकों और औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट, वित्तीय प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए और एमओयू का आदान-प्रदान हुआ।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वस्त्र उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं हैं। योगी सरकार हथकरघा क्षेत्र को बाजार, संसाधन, सब्सिडी, प्रोत्साहन और सिंगल विंडो व्यवस्था के माध्यम से नई ताकत दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश तकनीकी और रक्षा वस्त्र उद्योग के लिए देश का प्रमुख गंतव्य बन रहा है। सरकार पूंजीगत अनुदान, रोजगार सृजन प्रोत्साहन, प्रशिक्षण सहायता और अनुसंधान एवं विकास सहयोग जैसी योजनाओं के जरिए उद्योग को प्रोत्साहित कर रही है।

आयोजन के दूसरे दिन स्पोर्ट्स टेक्सटाइल्स, स्पोर्ट्स गुड्स, प्रोटेक्टिव एवं डिफेंस टेक्सटाइल्स, हस्तशिल्प निर्यात और टेक्सटाइल पॉलिसी-2027 पर विशेषज्ञों ने मंथन किया। ‘गेम प्लान यूपी : भारत के स्पोर्ट्स टेक्सटाइल एवं स्पोर्ट्स गुड्स पावरहाउस का निर्माण’ विषयक सत्र में वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भास्कर कालरा ने तकनीकी वस्त्रों को तेजी से बढ़ता और उच्च मूल्य-वर्धित क्षेत्र बताया। विशेषज्ञों ने प्रदेश में समर्पित क्लस्टर, आधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाएं, आरएंडडी केंद्र और मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया।

Check Also

लखपति दीदी बनेंगी प्रदेश की पहचान, तीन करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से : केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES