Breaking News

बाढ़ राहत कैंप में एक्सपायर्ड सीरप बांटने का आरोप तथ्यहीन, सीएमओ ने किया खंडन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
कानपुर। बाढ़ पीड़ितों को एक्सपायर्ड सीरप बांटे जाने के आरोपों को कानपुर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी इन्द्रदेव सिंह ने जांच के बाद तथ्यहीन बताया है। सीएमओ ने संबंधित खबर का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि दो सितंबर को आयोजित बाढ़ राहत कैंप में ट्राइमेथोप्रिम एंड सल्फामेथॉक्साज़ोल आईपी सीरप का वितरण नहीं किया गया था।
जांच के दौरान विभागीय रिकॉर्ड, दवा के स्टॉक और बाढ़ राहत कैंप के स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई। रिकॉर्ड के अनुसार उक्त सीरप वर्ष 2025 में ड्रग वेयरहाउस कानपुर नगर में प्राप्त हुआ था। इसके बाद मार्च 2025 तक इसे सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित किया जा चुका था। वर्तमान में किसी भी सीएचसी या पीएचसी पर उक्त बैच की दवा उपलब्ध नहीं है।
जांच में बाढ़ राहत के लिए तैयार किए गए स्टॉक रजिस्टर को भी देखा गया। इसमें ट्राइमेथोप्रिम एंड सल्फामेथॉक्साज़ोल आईपी सीरप की एक भी प्रविष्टि नहीं मिली। ऐसे में दो सितंबर के बाढ़ राहत कैंप में उक्त सीरप बांटे जाने की पुष्टि विभागीय अभिलेखों से नहीं होती है।
सीएमओ इन्द्रदेव सिंह ने कहा कि जांच के आधार पर कैंप में उक्त सीरप का वितरण नहीं हुआ था। उन्होंने एक्सपायर्ड दवा बांटे जाने के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए संबंधित खबर का खंडन किया है।

Check Also

आशुतोष ब्रह्मचारी पर दर्ज पॉक्सो मुकदमे का दायरा बढ़ेगा, कोर्ट ने व्यापक जांच के दिए आदेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार प्रयागराज। आशुतोष ब्रह्मचारी पर नाबालिगों के कथित यौन शोषण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES