Breaking News

वेतन रोके जाने के विरोध में शिक्षक देंगे धरना

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा जिला संगठन को आश्वासन दिये जाने के बावजूद लखनऊ जनपद के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 3400 शिक्षक/ शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का जनवरी मास का वेतन भुगतान रोक दिए जाने के विरोध मे जिला संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता दिनांक 11 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सायं 03ः00 बजे प्रदर्शन करेगें। यह निर्णय क्वींस इण्टर कालेज मे बैठक की अध्यक्षता कर रहे डा0 एस0के0मणि शुक्ल की अध्यक्षता मे लिया गया।
संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता एवं संरक्षक डा0 आर0पी0 मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेष चन्द्र ने बताया कि वर्तमान में विद्यालयों में छात्रों की अपार आई.डी.(आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउन्ट रजिस्ट्री) बनाने का कार्य चल रहा है। बहुत से तकनीकी कारणों से अपार का कार्य पूरा नही हो पा रहा है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा जनपद के शिक्षकों एव शिक्षिकाओं का वेतन रोक दिया गया। जिससे जनपद के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में आक्रोष व्याप्त है। इसलिए यदि 10 फरवरी तक वेतन भुगतान सुनिश्चित नही हुआ तो 11 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सायं 03ः00 बजे प्रदर्षन होगा।
वेतन भुगतान के सम्बन्ध में जिला संगठन के पदाधिकारियों की जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ हुई वार्ता में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का वेतन भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया था किन्तु वेतन भुगतान की कार्यवाही किए बिना जिला विद्यालय निरीक्षक आन डयूटी लखनऊ से एक सप्ताह के लिए बाहर चले गए जिससे जनपद के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का वेतन भुगतान अवरुद्ध हो रहा है। इसीलिए जिला संगठन को वेतन भुगतान के लिए आन्दोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़़ रहा है।

Check Also

ग्रीन रन : 1500 प्रतिभागियों की दौड़

– दौड़ में 172 जोड़े भी हुए शामिल वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ कमल वर्मा लखनऊ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES