Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा                                                                                                                                        लखनऊ 15 अगस्त। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने ध्वजारोहण किया।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में प्रधानमंत्री के साथ साथ देश का प्रत्येक नागरिक एक साथ गौरवमयी तिरंगे को सलामी दे रहा है। यह अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करने का दिन है। हम सभी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस आजाद भारत की कल्पना में खुद को मिटा देने वाले भारत के बेटों को नमन करने का दिन है। उनके सपनों को अपनी आंखों से देखने का दिन है। उन भारत माता के वीर बेटो ने एक ऐसे स्वतंत्र भारत की कल्पना की थी जहां की एकता, भाईचारा और अखंडता पूरे संसार का आईना बने।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में टीम आर0एल0डी0 के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता हाजी वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, मनोज सिंह चौहान, अमन पाण्डेय, आशीष तिवारी, चंद्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, अफसर अली खान, अशोक तिवारी, शफीक सिद्दीकी, आमिर, मंजू शुक्ला, आयिषा, प्रदीप तिवारी, बंटी यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES