Breaking News

लूट के सोने के आभूषण के साथ 01 गिरफ्तार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/मोहन वर्मा
मऊ 7 सितम्बर। दिनांक 06.09.2021 को थाना सरायलखंसी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बबुआपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त अशोक को गिरफ्तार किया गया। अन्य तीन अभियुक्त मौके से फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से लूट के सोने के आभूषण, लूट के 32 हजार 80 रूपये नगद, लूट/चोरी की 03 मोटर साइकिल, 03 मोबाइल फोन, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित कारतूस आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिससे बरामद रूपया, आभूषण, मोटर साइकिल आदि जनपद मऊ व गाजीपुर के थानो में पंजीकृत लूट/चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना सरायलखंसी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-अशोक निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर जनपद मऊ।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES