Breaking News

मैराथन दौड़ को अनुमति ना देना लोकतंत्र की हत्या है – प्रियंका गुप्ता

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 दिसंबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने 26 दिसंबर 2021 को लखनऊ में ”लड़की हूं लड़ सकती हूं” के नारे को बुलंद करने के लिए और लड़कियों को आत्म मजबूत करने के लिए आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इजाजत न दिए जाने पर क्षोभ जताया है, उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की बड़ी रैलियों का आयोजन हो रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस के कार्यक्रमों को इजाजत नहीं दी जा रही है। सरकार द्वारा ऐसी तानाशाही और कुर्सी पर बने रहने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाना लोकतंत्र के लिए घातक है।
प्रियंका गुप्ता ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मैराथन की पूरी तैयारी कर ली है। हजारों लड़कियों ने मैराथन में भागीदारी के लिए फार्म भरा है और अपनी रुचि दिखाई है। ऐसे में मैराथन दौड़ को अनुमति ना देना नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस इसे उत्तर प्रदेश में जन-जन तक खासतौर से महिलाओं के बीच ले जाएगी और भाजपा की महिला विरोधी सोच को उजागर करेगी।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES