Breaking News

मुख्यमंत्री ने जैसलमेर में वीरगति को प्राप्त हुए विंग कमांडर हर्षित सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

– प्रदेश सरकार द्वारा दिवंगत विंग कमांडर के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ डॉ कैलाश सिंह विकास
लखनऊ 26 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसलमेर, राजस्थान में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए लखनऊ निवासी भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर हर्षित सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत विंग कमांडर के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा दिवंगत विंग कमांडर के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES