Breaking News

मंत्री रविंद्र जायसवाल संग बालिका अदविका ने सड़क का लोकार्पण किया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ डॉ कैलाश सिंह विकास
वाराणसी 26 दिसंबर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बेटी पढ़ाओ के साथ एक कदम आगे बढ़ते हुए अकथा निवासी बेटी अदविका के साथ आज विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के अन्तर्गत सत्संग नगर कालोनी से प्रवीण द्विवेदी के गली तक का लोकार्पण किया। पूजन व लोकार्पण में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साठ मीटर लंबी सड़क के इंटरलाकिंग में 6.71 लाख रुपए लगा। निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग वाराणसी ने कराया।
लोकार्पण समारोह में मुख्य रूप से पार्षद राजेंद्र मौर्य,अजीत सिंह, अरविंद सिंह, अंजनी मिश्रा, डा जयप्रकाश मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, उदय भान सिंह, मुसाफिर राम कपिल देव मिश्र, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन प्रवीण द्विवेदी व धन्यवाद प्रस्ताव राजेंद्र मौर्य ने किया।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES