Breaking News

चैधरी चरण सिंह की विचार परंपरा के वाहक है अखिलेश यादव – राजेन्द्र चैधरी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
ऋषिकेश। पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के विचार परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरी प्रतिबद्घता से सक्रिय हैं। तत्कालीन केन्द्रीय गृह मंत्री चैधरी साहब को पिछड़े वर्गों के आरक्षण के लिए मंडल कमीशन के गठन का श्रेय जाता है। मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू कराने की दिशा में पद्म विभूषण नेताजी मुलायम सिंह यादव कई वर्शो तक आंदोलन करते हुए जेल गए। उन आंदोलनों में राजेंद्र चैधरी नेताजी के सहयोगी रहे हैं। नेताजी एवं अन्य नेताओं के लम्बे संघर्षो के बाद मंडल कमीशन लागू हुआ और पिछड़ों को संवैधानिक अधिकार के रूप में 27 प्रतिषत आरक्षण मिला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी ने उत्तराखंड यात्रा के क्रम में पवित्र जीवनदायिनी गंगा तट स्थित ऋषिकेश के मुनि की रेती वन विभाग डाक बंगला का भ्रमण किया। मुनि की रेती स्थित वन विश्राम भवन का निर्माण तत्कालीन वन मंत्री चैधरी चरण सिंह ने 1964-66 में कराया था।
   श्री चैधरी ने आगे कहा कि चैधरी साहब ने अपने कई पुस्तकों का लेखन अंग्रेजी में यहीं किया था। भारतीय अर्थनीति, किसानों और समाज व्यवस्था से जुड़े मुद्दे सहित सरकार की नीतियों के लिए अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेजों के कार्य का यह रेस्ट हॉउस गवाह है। स्मरण रहे कि 1974 के विधानसभा चुनाव में चैधरी चरण सिंह ने ही राजेन्द्र चैधरी को भारतीय क्रांति दल के सिम्बल पर गाजियाबाद से पहला चुनाव लड़ाया था। साथ ही उनकी चुनाव सभा को संबोधित भी किया था। राजेंद्र चैधरी पिछले पांच दशकों के उत्तराखंड, ऋषिकेश, मुनि की रेती में विचार परंपरा की धारा के साथ जुड़े हुए हैं। महान नेता चैधरी चरण सिंह से जुड़े अनेक संस्मरणों को याद करते हुए राजेंद्र चैधरी ने अनेक दुर्लभ प्रसंगों को संजोकर रखा है।
   पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के विचार परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरी प्रतिबद्घता से सक्रिय हैं। तत्कालीन केन्द्रीय गृह मंत्री चैधरी साहब को पिछड़े वर्गों के आरक्षण के लिए मंडल कमीशन के गठन का श्रेय जाता है। मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू कराने की दिशा में पद्म विभूषण नेताजी मुलायम सिंह यादव कई वर्शो तक आंदोलन करते हुए जेल गए। उन आंदोलनों में राजेंद्र चैधरी नेताजी के सहयोगी रहे हैं। नेताजी एवं अन्य नेताओं के लम्बे संघर्षो के बाद मंडल कमीशन लागू हुआ और पिछड़ों को संवैधानिक अधिकार के रूप में 27 प्रतिषत आरक्षण मिला। पिछड़ों सहित समाज के सभी उपेक्षित एवं आधिकार विहीन वर्गों को सम्मान और हिस्सेदारी दिलाने के लिए अखिलेश यादव ने पीडीए अवधारणा से जनता को परिचित कराया। हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को यूपी से 43 सीट पर जीत दिलाने में श्री अखिलेश यादव की ही महत्वपूर्ण भूमिका है जिसमें समाजवादी पार्टी को 37 सीटों पर जीत मिली। जिससे समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी राजनैतिक दल बन गई।
     श्री चैधरी ने आगे कहा कि अवसरों एवं अधिकारों से वंचित समाज को स्वर देने में पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह का बड़ा योगदान रहा है। सामाजिक न्याय की उसी अवधारणा का अनुपालन करते हुए अखिलेश यादव उन समूहों को राजनैतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड में अखिलेश यादव की विकासवादी कार्यशैली एवं शालीन व्यक्तित्व का असर आमजन की चर्चा में पहुँच चुका है। लोगों से बातचीत के क्रम में कई जगह राष्ट्रीय राजनीति में विकल्प के रूप में लोग उनकी चर्चा करते मिले एवं बेहतर राजनैतिक सम्भावना की बात कही। किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व पर गांधी दर्शन का बड़ा प्रभाव था। वे आजीवन कुर्ता धोती और गांधी टोपी पहनते थे। सत्य और अहिंसा का उन्होंने अपने जीवन में कठोरता से पालन किया। चैधरी साहब ने गांधी विचार के आधार पर सादगीपूर्ण जीवन शैली को अगली पीढ़ी के लिए प्रस्तुत किया। जो आज भी हमारे लिए आदर्श है। गांधी जी के राम राज्य के सपनों को साकार करने का अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी गांधी जयंती के अवसर पर अपना संकल्प दोहराती है। – लेखक: राजेन्द्र चैधरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री।

Check Also

गोरक्षकों को ही वोट दे हिन्दू समाज, जिसदिन गोहत्या रुकेगी उसदिन हमारा सारा कर्ज उतरना शुरु हो जाएगा: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा रामराजातल्ला/ हावडा। गोध्वज स्थापना भारत यात्रा के १२वें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES