Breaking News

Dy.C.M. बृजेश पाठक ने दिया S.R. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में छात्रों को सकारात्मक जीवन जीने का संदेश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नव प्रवेशित छात्रों के स्वागत हेतु आयोजित भव्य फ्रेशर्स पार्टी “सृजन-2024” में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने छात्रों को अपने प्रेरणादायक शब्दों से संबोधित किया। इस सांस्कृतिक आयोजन में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गीत, नृत्य और नाट्य मंचन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
    श्री पाठक ने अपने संबोधन में छात्रों को परिश्रम और सकारात्मक सोच के महत्व को समझाते हुए जीवन में अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को हमेशा नई ऊंचाइयों को छूने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभापति वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति पवन सिंह चैहान ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए रचनात्मकता और समग्र विकास पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन पीयूष चैहान ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए आश्वासन दिया कि उनका संस्थान न केवल उनकी शिक्षा बल्कि उनके समग्र विकास और करियर निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में निरंतर प्रगति करने और संस्थान को गर्वित करने की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन ने न केवल छात्रों को अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने का अवसर दिया, बल्कि एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के समर्पण और उच्च शैक्षिक मानकों को भी दर्शाया।

Check Also

मोबाइल टॉवर पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES