Breaking News

कोहरे में सर्राफा दुकानों की सुरक्षा हेतु सर्राफा व्यवसाई पुलिस कमिश्नर से मिले

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ (03588) का प्रतिनिधि मंडल वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मिला।
उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सत्यनारायण सेठ प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस कमिश्नर से मिलकर सर्राफा व्यवसायियों के सुरक्षा हेतु एक ज्ञापन दिया।
सत्यनारायण सेठ ने बताया कि जाड़े के आगामी दिनों में जब लगातार कोहरा पड़ता है तो सर्राफा व्यवसाईयों के दुकानों को चोर उचक्के टारगेट करके घटना को अंजाम देते हैं, जिससे व्ययवसाइयों का काफी नुकसान होता है। पुलिस प्रषासन से इसी सुरक्षा व्यवस्था हेतु उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। पुलिस कमिश्नर ने सबको आस्वत करते हुए कहा कि सभी बाजारों में विशेष रूप से जहां सर्राफा व्यवसाई की दुकान हैं उनके सुरक्षा हेतु वह वाराणसी जनपद के सभी थानों को निर्देशित करेंगे कि पुलिस पिकेड और गस्त सुरक्षा मजबूत करके इन घटनाओं को रोका जाए।

Check Also

बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही खिलाड़ियों की बस पलटी, सात घायल, सभी सुरक्षित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोंडा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सम्मान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES