Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में बड़ा अपडेट, CCTV में 105 घटनाएं; 25 सितंबर तक चार्जशीट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
अयोध्या। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान और चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी के मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सुप्रीम कोर्ट को अहम जानकारी दी है। एसआईटी की रिपोर्ट के अनुसार मंदिर के काउंटिंग रूम की सीसीटीवी फुटेज की जांच में बिना अनुमति नकदी हटाने या छिपाने की 105 घटनाएं सामने आई हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि एसआईटी मामले में 25 सितंबर तक या उससे पहले पहली चार्जशीट दाखिल करेगी। जांच लगभग पूरी हो चुकी है। एसआईटी ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में सीसीटीवी फुटेज, बैंक खातों, मोबाइल डेटा, वित्तीय दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच का उल्लेख किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। जांच के दौरान बड़ी संख्या में गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। एसआईटी ने कथित नकदी गड़बड़ी से जुड़े प्रत्येक मामले में उपलब्ध डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की है। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल होने के बाद उसकी प्रति देखने की बात कही है।
उधर, एसआईटी की जांच में मंदिर निर्माण के लिए दान की गई चांदी की ईंटों के सुरक्षित और हिसाब में होने की जानकारी भी सामने आई है। इससे कीमती धातु से जुड़े आरोपों की जांच की स्थिति भी स्पष्ट हुई है।

Check Also

यूपी राइज में चमके आगरा के युवा, नौकरी तलाशने वाले नहीं बनेंगे रोजगार सृजक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES