Breaking News

स्वर्णाभूषण व नकदी बरामद, बावन बीगाह मैदान से तीन शातिर चोर गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
रायबरेली। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं के अनावरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बावन बीगाह मैदान से तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी के पीली-सफेद धातु के आभूषण, चांदी के सिक्के, नगद रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार तीन मार्च 2026 को सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए सिराजुद्दीन उर्फ सिराज, मोहम्मद अफजल और राजेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। बरामद आभूषण और अन्य सामान हाल में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित बताए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि कोतवाली नगर क्षेत्र में बीते दिनों चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिनके संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमें सक्रिय रूप से जांच में जुटी थीं। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार मोहम्मद अफजल के विरुद्ध जनपद खीरी, रायबरेली तथा कमिश्नरेट लखनऊ के विभिन्न थानों में लूट और चोरी समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं। सिराजुद्दीन के खिलाफ खीरी, रायबरेली और लखनऊ में चोरी के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वहीं राजेश पर भी रायबरेली जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिराजुद्दीन उर्फ सिराज निवासी ग्राम बासुरा थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर, मोहम्मद अफजल निवासी पैगम्बरपुर थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी तथा राजेश निवासी ठाकुरगंज लखनऊ शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Check Also

इटावा में अखिलेश-डिंपल ने खेली होली, जंग पर जताई चिंता; बोले- सपा हमेशा शांति की पक्षधर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारइटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES