Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल ने स्व0 सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 6 सितम्बर। राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी स्व0 सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी की स्मृति में राष्ट्रीय लोकदल के प्रान्तीय मुख्यालय पर आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें दल के राष्ट्रीय महासचिव शिव करन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, ओंकार सिंह, विजय श्रीवास्तव, अनुपम मिश्रा, ने स्व0 त्रिवेदी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय व संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने श्री त्रिवेदी के साथ बिताये गये क्षणों को याद करते हुये कहा कि श्री त्रिवेदी आजीवन पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुये पार्टी और समाज की निरंतर सेवा की। उन्हें कर्त्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के लिए सदैव याद किया जायेगा। श्रद्धांजलि सभा में स्व0 त्रिवेदी के पुत्र मयंक त्रिवेदी भी उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी की माताजी श्रीमती शारदा देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और ईष्वर से प्रार्थना की गयी कि दुख की इस घडी में शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। सभा के अन्त में 2 मिनट का मौन रखकर दोनों आत्माओं की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES