Breaking News

एक सौ तीन देशों के गुटनिरपेक्ष आन्दोलन की अध्यक्षता कर स्व0 इंदिरा गंाधी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया था : प्रमोद तिवारी

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 6 सितम्बर। प्रमोद तिवारी, सांसद, उप नेता, राज्य सभा ने जी-20 को लेकर भाजपा के कुछ मंत्रियों द्वारा गुटनिरपेक्ष आन्दोलन की प्रधानमंत्री के रूप मंे अध्यक्ष रहीं स्वर्गीया इन्दिरा गांधी के प्रति आवांछित टिप्पणियों पर कडा एतराज जताते हुये कहा कि एक सौ तीन देशों के गुटनिरपेक्ष आन्दोलन की अध्यक्षता कर स्व0 इंदिरा गंाधी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया था। श्री तिवारी ने वैश्विक संगठनों की अन्र्तराष्ट्रीय परम्परा का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि आज जी-20 की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की काबिलियत को लेकर नहीं बल्कि रोटेशन के तहत भारत कर रहा है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर इण्डिया को लेकर देश की जनता के साथ राष्ट्र से जुडे भावनात्मक रिश्ते पर गहरा आघात बताया है। उन्होेने कहा कि जी-20 की बैठक को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार ने अब देश के संविधान निर्माताओं के विवेक तक पर सवाल खड़ा करने की हिमाकत की है। मोदी सरकार के कुछ केन्द्रीय मंत्री कानून की जानकारी तथा इतिहास को न पढ़ने के कारण इण्डिया के शब्द नाम पर अविवेकपूर्ण बयानबाजी कर रहे हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि भा.ज.पा. संविधान तथा संवैधानिक संस्थाओं पर इसलिए लगातार हमले कर रही है ताकि वह देश की जनता के सामने मणिपुर की हिंसा, सरहदों की सुरक्षा, चीन के भारतीय भूभाग पर अतिक्रमण, गरीबी और बेरोजगारी से जुडे गंभीर सवालों के अतिरिक्त किसानों की अनसुलझी समस्याओं की जबाबदेही से बच सके, और इस तरफ से जनता का ध्यान हटा सके। उन्होंनेे कहा कि भाजपा संविधान को आखिर क्यूं नही समझ पा रही है ? “इण्डिया दैट इज भारत” और “भारत दैट इज इण्डिया” संविधान में देश की प्रौढ़ परिपक्व लोकतंत्र की खूबसूरती है।
श्री तिवारी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व की विशिष्टता का उदाहरण रखते हुए भाजपा से सवाल पूछा कि वह बताये कि भगवान के कितने नाम है ? उन्होंने कहा कि अनेकानेक नामों के बावजूद भगवान के प्रति श्रद्धा प्रत्येक नामों में समान रूप से जुडी हुई है। ऐसे में इण्डिया अथवा भारत या हिन्दुस्तान देश का कोई भी नाम हो, हर भारतीय के मन में राष्ट्रीय आस्था एवं विकास के प्रति लालसा अक्षुण्य बनाये हुए है।

Check Also

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री संग नौसेना शौर्य वाटिका का किया लोकार्पण

– जब सैनिक सीमा की रक्षा करते हैं, तब 140 करोड़ भारतवासी चैन से सोते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES