Breaking News

S.A.I. और नेहरू युवा केंद्र द्वारा “विकसित भारत चैलेंज” का शुभारंभ, देशव्यापी डिजिटल क्विज 25 नवंबर से शुरू

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भारतीय खेल प्राधिकरण, क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से विकसित भारत चैलेंज के लिए जागरूकता अभियान चलाया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव ने विकसित भारत चैलेंज का शुभारंभ किया, जो 23.11.2024 को भारतीय खेल प्राधिकरण, क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में आयोजित हुआ। इस आयोजन में गौरव खन्ना, द्रोणाचार्य और पद्म श्री पुरस्कार विजेता, स्वाति सिंह, कॉमनवेल्थ पदक विजेता और आद्या श्रीवास्तव, युवा आइकन और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ने भी भाग लिया।
      महेंद्र सिंह सिसोदिया, निदेशक, नेहरू युवा केंद्र ने कहा कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को पहचानना और उसे प्रोत्साहित करना है, जिससे उन्हें विकसित भारत के लिए अपने विचार साझा करने का एक मंच मिल सके। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण यह होगा कि युवा सीधे प्रधानमंत्री के साथ संवाद कर सकेंगे और भारत के भविष्य के लिए अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, जिससे राजनीति और सामाजिक जीवन में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान 11 और 12 जनवरी 2025 को आयोजित होगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री के भारत मंडपम में 3000 युवा नेताओं के साथ संवाद करेंगे। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 तीन मुख्य श्रेणियों के प्रतिभागियों को एक साथ लाएगा। पहली श्रेणी में विकसित भारत चैलेंज के प्रतिभागी शामिल होंगे। दूसरी श्रेणी में जिला और राज्य स्तर के युवा महोत्सवों में चुने गए युवा शामिल होंगे, जिन्होंने पेंटिंग, विज्ञान प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भाषण प्रतियोगिताओं जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। तीसरी श्रेणी में ऐसे युवा आइकन और प्रेरक हस्तियां शामिल होंगी, जिन्होंने उद्यमिता, खेल, कृषि और तकनीक जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन 3000 युवा नेताओं में से 1500 प्रतिभागियों का चयन विकसित भारत चैलेंज के माध्यम से डल् भारत प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।
आत्म प्रकाश, क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी, क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने कहा, “राष्ट्रीय युवा महोत्सव विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं को अपनी सोच और दृष्टि को प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है।” विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 से संबंधित सभी जानकारी MYभारत प्लेटफॉर्म (https://mybharat-gov-in) पर उपलब्ध होगी।

Check Also

4 मई से फिर आंधी और बारिश का दौर

– गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, 40 किमी रफ्तार से चली आंधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES