Breaking News

भारी मात्रा में सोने-चॉदी के आभूषण व 25 हजार नगदी बरामद, 02 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। दिनॉकः 19.08.2024 को थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर शहीद पथ रोड पर स्थित एम0एस0 विन्ध्यवासिनी वर्ल्ड स्कूल के करीब झाड़ियों के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/ निशादेही से भारी मात्रा में चोरी के सोने-चॉदी के आभूषण, 25 हजार 300 रूपये नगद, 01 बैट्री एक्साइड कम्पनी, 01 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल आदि बरामद हुयी।
उल्लेखनीय है कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों द्वारा चोरी की घटनाएं की जा रही थी, जिसके सम्बन्ध में थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर अभियोग पंजीकृत कर घटनाओं के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण, रूपये आदि चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित हैं। इस सम्बन्ध में थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: आकाश निवासी सदर बाजार थाना कैण्ट एवं राजा निवासी तेलीबाग घोसियाना नया नटखेड़वा थाना पीजीआई, लखनऊ।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES