Breaking News

विधान परिषद् सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने रक्षाबंधन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि रक्षाबन्धन का पावन पर्व पवित्र श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। जिसमें बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लम्बी आयु की ईश्वर से प्रार्थना करती है एवं भाई उनके जीवन पर्यंत रक्षा का वचन देते है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्व भाई-बहन को स्नेह, प्यार, ममता और अपनत्व की डोर से बांधे रखता है। यह पर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करता है, यह पर्व वैदिक काल से ही भारत वर्ष में मनाया जाता है। उन्होंने पुनः एक बार फिर से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES