Breaking News

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर उपमुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को लोक भवन स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व गृहमंत्री एवं भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंडित पंत भारत माता के महान सपूत थे, जिन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए अमूल्य योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से भी उन्हें नमन किया।
श्री मौर्य ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने स्वाधीनता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वतंत्र भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए विकास का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना। गृहमंत्री के रूप में उनके योगदान को भी सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की तरक्की के लिए उनके दृष्टिकोण और कृतित्व को हृदय से नमन करता हूं।

Check Also

ग्रीन रन : 1500 प्रतिभागियों की दौड़

– दौड़ में 172 जोड़े भी हुए शामिल वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ कमल वर्मा लखनऊ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES