Breaking News

निषाद समाज जाति के कॉलम में अनुसूचित और उपजाति रुमझवार और रुतुरैहा लिखें : डाॅ संजय निषाद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रपति और राज्यपाल के अधिसूचना से मछुआ समुदाय का सम्मान, सुरक्षा, समृद्धि, शिक्षा, नौकरी, राजनीतिक पद, जमीन, जायदाद बहन बेटियां और परिवार अनुसूचितजाति अधिनियम से सुरक्षित है। इस अधिनियम से चमार भाइयों की तरह मछुआ समुदाय के लोग भी सुरक्षित हैं। इसे लागू कराने के लिए एक हैॅ तो सेफ हैॅ नारे के साथ संवैधानिक अधिकार न्याय यात्रा में शामिल हो। राज्यपाल के 31 दिसम्बर 2016 के अधिसूचना से मछुआ समुदाय अब पिछड़े में नहीं है। उक्त उत्तर प्रदेष सरकार के मत्स्य मंत्री डाॅ संजय कुमार निषाद ने कही।
डाॅ निषाद ने निषाद समाज से अपील करते हुए कहा कि आने वाले जनगणना मैं जाति के कॉलम में अनुसूचित और उपजाति के काल में रुमझवार और रुतुरैहा लिखें। उन्होंने सरकार से ’’मझवार/ तुरैहा’’ जाति के सभी उपनामित जातियों को अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र जारी करने का अनुरोध किया है।

Check Also

यूपी के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों को मिले 3,567 नए शिक्षक और संस्था प्रधान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES