Breaking News

जेवर लूटने आए बदमाशों से भिड़ी अमृता की बहादुरी को नमन : ऋषि मोहन वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष RSM

– सर्राफा व्यवसायी की बेटी अमृता को एसएसपी ने किया सम्मानित. 
– बहादुरी की मिसाल है अमृता : रवि किशन, सांसद
– सर्राफा कारोबारियों के लिए बनी प्रेरणा : अजय कुमार स्वर्णकार, संस्थापक
– बदमाशों से भिडी अमृता को राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने किया सम्मानित
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार,
गोरखपुर। गोला कस्बे में सराफा कारोबारी की बेटी अमृता वर्मा ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए लूट की घटना के दौरान बदमाशों का डटकर सामना किया, जिसके लिए उन्हें एसएसपी डॉ. कौस्तुभ एवं राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच की प्रदेश इकाई द्वारा द्वारा शुक्रवार को सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने अमृता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके साहस की सराहना की और कहा कि उनका यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।
सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने भी अमृता की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना बदमाशों का सामना किया, जो पूरे समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण है। अमृता की बहादुरी समाज के लिए आदर्श बनेंगी।
सम्मान कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के पूर्व उपसभापति एवं राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि मोहन वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच द्वारा अमृता को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया।
उपसभापति एवं राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि अमृता वर्मा की बहादुरी को हम सब का नमन है। श्री वर्मा ने पुलिस प्रशासन को भी धन्यवाद दिया पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हुए मात्र 36 घंटे के अंदर बदमाशों को गिरफ्तार किया और माल बरामद किया। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के संस्थापक अजय कुमार स्वर्णकार ने कहा कि अमृता की बहादुरी सराफा कारोबारियों के लिए एक प्रेरणा का विषय है जो हर कारोबारी को बताता है कि किस प्रकार से उनकी दुकान पर आए बदमाशों से निडरतापूर्वक उनका मुकाबला करना है भयभीत नहीं होना है।
बताते चलें कि अमृता अपने पिता के साथ दुकान का संचालन करती हैं। 27 अप्रैल को देवांश स्वर्ण कला केंद्र पर अंगूठी खरीदने के बहाने आए बदमाश जेवरात लेकर भागने लगे थे, तभी अमृता ने अचानक हुई इस वारदात में बिना धैर्य खोये बहादुरी से मुकाबला किया। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 36 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली भी लगी। पुलिस ने कार्रवाई में सहारनपुर के देवबंद निवासी मेंहदी हसन, रेहान, सागिर अली, मुस्तफा और मुजफ्फरपुर निवासी अफजल अली को गिरफ्तार कर लिया है।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष और नगर निगम के पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव आशीष कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष गिरजेश वर्मा, अनिल वर्मा एवं विष्णु शंकर श्रीवास्तव, नगर निगम के उपसभापति पवन त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि जय यदुवंशी, समरेंद्र विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Check Also

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना के सुखोई-मिराज की गर्जना से गूंजा आसमान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES