Breaking News

हरदोई में पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, हत्या कांड की सीबीआई जांच की मांग तेज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को हरदोई जिले की बिलग्राम विधानसभा के ग्राम गढ़ी रसूलपुर पहुंचकर राम रईस कुशवाहा की पुत्री की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के माता-पिता, भाइयों और अन्य सदस्यों से मिलने आए हैं और इस दुख की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि बेटी को खोने का दर्द कभी कम नहीं हो सकता, लेकिन समाज और सरकार को ऐसे प्रयास करने चाहिए जिससे भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को हर संभव कानूनी सहायता देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी पहले से पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई। उन्होंने दोषियों के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए पत्र लिखा जाएगा, क्योंकि पीड़ित परिवार भी यही चाहता है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई गई थीं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में अपराधों में वृद्धि हुई है। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Check Also

चार हत्याओं के पीछे और कौन? कॉल डिटेल ने बढ़ाई पुलिस की शंका, प्रयागराज हत्याकांड में नए सुराग की तलाश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार प्रयागराज। साउथ मलाका के चर्चित वैश्य परिवार सामूहिक हत्याकांड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES