Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में लोकबंधु राज नारायण पुण्यतिथि श्रद्धा एवं विचार-गोष्ठी के साथ मनी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में 31 दिसंबर 2025 को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं निर्भीक राजनीतिज्ञ लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और विचार-गोष्ठी के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने की। शुरुआत लोकबंधु राज नारायण के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद उनके विचारों और संघर्षों को स्मरण किया गया।
विचार-गोष्ठी का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, वरिष्ठ पत्रकार पदमकांत शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक तिवारी, प्रमोद शुक्ला, रामगोपाल चंदेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके पाठक, जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, महानगर अध्यक्ष सरताज मलिक सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकबंधु जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने अपने संबोधन में कहा कि लोकबंधु राज नारायण जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक जीवंत विचारधारा थे। उन्होंने लोकतंत्र, समाजवाद और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया और सत्ता के सामने कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोकबंधु जी का जीवन किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। डॉ. राय ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उनकी समाजवादी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लोकबंधु राज नारायण जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES