Breaking News

परिवहन मंत्री ने यात्री उन्मुख सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा है कि राज्य परिवहन निगम प्रतिवर्ष लगभग 55 करोड़ यात्रियों को सेवाएं प्रदान करता है और यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व संतुष्टि निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में परिवहन निगम के 280 बस स्टेशनों के माध्यम से यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यात्रियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को लगातार उन्नत किया जा रहा है।
परिवहन मंत्री ने ‘सिटिजन फर्स्ट इनिशिएटिव’ के तहत प्रदेश के सभी बस स्टेशनों पर यात्री उन्मुख सेवाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर यात्री सहायता डेस्क, किराया सूची, समय सारिणी, प्लेटफॉर्म जानकारी तथा शिकायत और राहत डेस्क की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में रूट, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, शौचालय और निकास से संबंधित स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएं।
दयाशंकर सिंह ने डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से रियल टाइम बस आगमन और प्रस्थान की जानकारी उपलब्ध कराने, जीपीएस के जरिए वाहनों की निगरानी और डिस्प्ले बोर्ड पर उसका प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दिव्यांग यात्रियों के लिए रैम्प, व्हीलचेयर और विशेष शौचालय की समुचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि ए श्रेणी के बस स्टेशनों पर एसी और नॉन एसी वेटिंग रूम तथा अन्य श्रेणी के स्टेशनों पर नॉन एसी वेटिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता केंद्र और प्राथमिक चिकित्सा सुविधा अनिवार्य रूप से रखी जाए। इसके साथ ही शौचालयों की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES